JHAHIN/2014/58773

निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 76 लोगों ने कराई आंखों की जांच11 मोतियाबिंद मरीजों का होगा मुफ्त ऑपरेशन

Spread the love

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में मंगलवार को साकची बाराद्वारी स्थित सेंटर फॉर साइट नेत्र चिकित्सालय में एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक चला, जिसमें कुल 76 जरूरतमंद लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई। चिकित्सकों की टीम द्वारा जांच के दौरान 11 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई। अग्रवाल सम्मेलन ने इन सभी 11 मरीजों के मोतियाबिंद का निःशुल्क ऑपरेशन कराने की जिम्मेदारी उठाई है। इस अवसर पर मारवाड़ी समाज के कई गणमान्य लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई और शिविर का लाभ उठाया। इनमें मुख्य रूप से मुरलीधर केड़िया, ओमप्रकाश रिंगसिया, शंकर सिंघल, महावीर मोदी, सांवरमल अग्रवाल, मुरारी अग्रवाल और शंकर अग्रवाल शामिल थे। इन वरिष्ठजनों ने जांच कराने के साथ-साथ संस्था के इस सामाजिक प्रयास की सराहना की और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। शिविर को सुचारू रूप से संपन्न कराने और सफल बनाने में सुशील अग्रवाल, जगदीश खेमका, अजय चेतानी, मोहित शाह, गौरव जवानपुरिया, दिनेश अग्रवाल, उमेश अग्रवाल और रिषभ चेतानी का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *