JHAHIN/2014/58773

बड़ा हादसा टला, आरपीएफ जवान ने बचाई जान

Spread the love

खड़गपुर। रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चलती विवेक एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश कर रही एक महिला का पैर फिसल गया और वह प्लेटफॉर्म पर गिरकर ट्रेन के साथ घिसटने लगी। तभी ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवान ने जान की परवाह किए बिना दौड़कर उसे खींच लिया और सुरक्षित बचा लिया।घटना शाम करीब 6:10 बजे प्लेटफॉर्म नंबर सात की है। ट्रेन संख्या 22852 डाउन विवेक एक्सप्रेस रवाना हो रही थी। इसी दौरान आरपीएफ पोस्ट खड़गपुर के कांस्टेबल कमलेश कुमार यादव की नजर ए-1 कोच में चढ़ने का प्रयास कर रही महिला पर पड़ी। ट्रेन गति पकड़ चुकी थी और महिला चलती ट्रेन में चढ़ नहीं सकी। संतुलन बिगड़ने से वह प्लेटफॉर्म पर गिर गई और ट्रेन के साथ घिसटते हुए प्लेटफॉर्म के किनारे की ओर जाने लगी। खतरा भांपते ही कमलेश कुमार यादव दौड़े और महिला को पकड़कर पूरी ताकत से ट्रेन से दूर खींच लिया। कुछ ही क्षणों की देरी महिला के लिए जानलेवा साबित हो सकती थी।महिला को घटना में मामूली खरोंचें आईं। उसने चिकित्सा सहायता लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद विवेक एक्सप्रेस करीब 6:10 बजे खड़गपुर से रवाना हो गई। आरपीएफ जवान की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से संभावित जानलेवा हादसा टल गया। घटना एक बार फिर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश के खतरनाक परिणामों की ओर इशारा करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *