बालेश्वर। बालेश्वर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने एक 13 वर्षीय किशोर को अकेले और असहाय स्थिति में मिलने के बाद सुरक्षित बचा लिया। पूछताछ और काउंसलिंग के दौरान किशोर ने बताया कि वह अपने पिता के डर से घर छोड़कर रोजगार की तलाश में निकला था।
आरपीएफ कर्मी नियमित गश्त और ड्यूटी निरीक्षण के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 3/4 के खड़गपुर छोर पर एक बेंच पर अकेले बैठे किशोर को देखा। उसके पास कोई सामान नहीं था और उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर जवानों ने उससे पूछताछ की। शुरुआत में वह स्टेशन पर मौजूद होने का संतोषजनक कारण नहीं बता सका।
काउंसलिंग के दौरान किशोर ने बताया कि पश्चिम मेदिनीपुर के पालसा का निवासी बताया।
आरपीएफ ने किशोर को समझाने के बाद मामले की सूचना रेलवे चाइल्ड हेल्पलाइन को दी। सूचना मिलने पर चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रतिनिधि आरपीएफ पोस्ट बालेश्वर पहुंचे और किशोर को अपने संरक्षण में लिया।
बाद में किशोर को चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंप दिया गया।













Leave a Reply