JHAHIN/2014/58773

गणेश पूजा से सजा रंटुआ बाजार, सातवें वर्ष में उत्सव का उल्लास

Spread the love

झाड़ग्राम। गणेश पूजा को लेकर गोपीबल्लभपुर-2 प्रखंड का रंटुआ बाजार उत्सवी रंग में रंग गया है। धार्मिक अनुष्ठानों के साथ पूजा को लेकर पूरे इलाके में उत्सव का माहौल  है। स्थानीय लोगों की भागीदारी और पूजा समिति के प्रयासों से रंटुआ बाजार गणेश पूजा इस वर्ष सातवें वर्ष में प्रवेश कर गई।

रंटुआ बाजार गणेश पूजा कमेटी की ओर से आयोजित पूजा का औपचारिक उद्घाटन सोमवार शाम फीता काटकर किया गया। उद्घाटन समारोह में गोपीबल्लभपुर-2 के बीडीओ राहुल विश्वास, बेलियाबेड़ा थाना प्रभारी नीलू मंडल, समाजसेवी तापस सुई, भास्कर मंडल, स्वपन रथ, गौतम पैड़ा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूजा कमेटी के अध्यक्ष सुमंत पाणी , सचिव तापस नायक, समाजसेवी स्नेहाशीष नायक, सुमंत महांती, शुकलाल मांडी समेत समिति के सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

पूजा के साथ तीन दिनों तक विभिन्न सांस्कृतिक और मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किए जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *