JHAHIN/2014/58773

करीम सिटी कॉलेज में हिंदी दिवस पर स्वरचित हिंदी काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन

Spread the love

जमशेदपुर।  हिंदी दिवस के अवसर पर करीम सिटी कॉलेज के जनसंचार विभाग द्वारा कॉलेज ऑडिटोरियम में स्वरचित हिंदी काव्य पठन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सातवें सेमेस्टर की छात्रा ओलिविया विश्वास ने किया।

कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रियाज और जनसंचार विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. नेहा तिवारी उपस्थित रहीं। निर्णायक मंडली में डॉ. मिथिलेश चौबे तथा अनामिका सिंह मौजूद रहीं।

प्रतियोगिता में कुल 14 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर अपनी स्वरचित कविताओं का पाठ किया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए हिंदी भाषा और कविता के महत्व पर प्रकाश डाला।

निर्णायक डॉ मिथिलेश चौबे ने प्रतिभागियों की कविताओं पर सारगर्भित समीक्षा पेश की। उन्होंने कविता लेखन में अंतर्दृष्टि और बाह्य दृष्टि के महत्व पर भी चर्चा की‌ और फिर अनामिका सिंह ने सभी सहभागियों की स्वरचित कविताओं की सराहना करते हुए विजेताओं के नाम घोषित किए।

परिणामों में प्रथम स्थान रोहित शर्मा (इतिहास विभाग), द्वितीय स्थान रौनक रॏशन (गणित विभाग) तथा तृतीय स्थान प्रीति महंती (भौतिक विभाग)और नेहा कुमारी ( जीव विज्ञान विभाग) ने प्राप्त किया। विजेताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंत मे डॉ नेहा तिवारी ने सभी प्रतिभागी छात्रों के लिए एक काव्य कार्यशाला की आयोजन करने की बात कही जिसमें  छात्रों को काव्य लेखन और प्रस्तुति शैली से अवगत कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *