JHAHIN/2014/58773

बढ़ते सड़क हादसे पर फूटा भाजपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश

Spread the love

बर्मामाइंस में मशाल लेकर सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

 

जमशेदपुर। बर्मामाइंस क्षेत्र के सुनसुनिया गेट के समीप सड़क दुर्घटना में सागर गोप की मौत एवं बढ़ते सड़क दुर्घटना पर भाजपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश सड़क पर दिखाई दिया। घटना के विरोध में और क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की मांग को लेकर बुधवार को भाजपा बर्मामाइंस मंडल की ओर से आक्रोश मार्च सह मशाल जुलूस निकाला गया। भाजपा बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष रितेश झा के नेतृत्व में आयोजित आक्रोश मार्च में बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल लेकर ट्यूब गेट गोलचक्कर से बर्मामाइंस गोलचक्कर तक पैदल मार्च किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सड़क सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और भारी वाहनों के परिचालन को लेकर प्रशासन से ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी ने कहा कि बर्मामाइंस समेत शहर के कई इलाकों में बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं चिंता का विषय हैं। दुर्घटना संभावित स्थानों को चिन्हित कर वहां यातायात नियंत्रण, स्पीड लिमिट, पर्याप्त रौशनी और जरूरी सुरक्षा इंतजाम किए जाने चाहिए। भारी वाहनों के परिचालन को भी व्यवस्थित और नियंत्रित करने की जरूरत है।

आक्रोश मार्च में भाजपा नेता रामबाबू तिवारी, गुंजन यादव, राजन सिंह, सागर राय, सूरज सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, कुमार अभिषेक, युवराज सिंह, अमरेन्द्र कुमार, शशि सिंह, राकेश चौधरी, रविजेंट सिंह, लक्ष्मीकांत, पवन नाग, वरुण श्रीवास्तव, सतवीर सिंह सोमू, करपुरा सुंडी, महेश मुखी, सुरेश मुखी, राजेंद्र पात्रो समेत बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *