JHAHIN/2014/58773

फिक व्यवस्था सुधारने को लेकर ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के साथ पदाधिकारियों ने की बैठक

Spread the love

ट्रै

ट्रैफिक डीएसपी और डीटीओ ने दिए सख्त निर्देश, कागजात दुरुस्त रखने और निर्धारित स्थान पर वाहन खड़ा करने का आदेश

जमशेदपुर। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर ट्रैफिक पुलिस और जिला परिवहन विभाग ने पहल शुरू कर दी है। इसी क्रम में ट्रैफिक डीएसपी और डीटीओ ने ऑटो चालक एवं ई-रिक्शा चालकों के साथ बैठक कर यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर की सड़कों पर यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को अपने वाहनों के सभी जरूरी कागजात दुरुस्त रखने के साथ निर्धारित ड्रेस पहनकर वाहन चलाने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा सड़क किनारे या जहां-तहां ऑटो और ई-रिक्शा खड़ा कर यातायात बाधित नहीं करने की भी हिदायत दी गई।

अधिकारियों ने कहा कि बेतरतीब तरीके से सड़क किनारे वाहन खड़ा करने से अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न होती है और दुर्घटना की आशंका भी बढ़ जाती है। ऐसे में चालक निर्धारित स्थान पर ही वाहन रोकें और यात्रियों को चढ़ाने-उतारने के दौरान भी यातायात व्यवस्था का ध्यान रखें।

बैठक के दौरान ट्रैफिक डीएसपी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यातायात व्यवस्था में बाधा डालने या नियमों का उल्लंघन करने वाले ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चालकों से पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की।

अधिकारियों के मुताबिक यह बैठक प्रथम चरण के तहत आयोजित की गई है। इसके माध्यम से ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को नियमों की जानकारी देने के साथ-साथ शहर की यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने की रणनीति तैयार की गई है। आने वाले दिनों में नियमों के पालन की निगरानी भी की जाएगी।

प्रशासन का उद्देश्य शहर में यातायात को सुगम बनाना, सड़क पर अनावश्यक जाम की स्थिति को कम करना और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *