JHAHIN/2014/58773

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार की तिथि 30 सितंबर तक : सीओ प्रवीण कुमार

Spread the love

गम्हरिया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत दावा एवं आपत्ति (क्लेम एंड ऑब्जेक्शन) दर्ज करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। पहले इसके लिए 15 सितंबर तक की तारीख तय थी, जिसे अब बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया गया है।

इस संबंध में गम्हरिया के अंचलाधिकारी (सीओ) प्रवीण कुमार ने बताया कि आयोग द्वारा समय-सीमा बढ़ाए जाने से योग्य नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल होने और त्रुटियों को ठीक कराने का एक और अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी नागरिक, जो 1 अक्टूबर 2024 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं, वे अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। इसके लिए आवेदकों को फॉर्म-6 भरकर जमा करना होगा। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 19 अक्टूबर को किया जाएगा, जिसमें सभी नए स्वीकृत मतदाताओं के नाम शामिल होंगे।

​जिन मतदाताओं के नाम, पते या अन्य विवरणों में किसी भी प्रकार की अशुद्धि रह गई है, वे फॉर्म-8 के जरिए उसमें सुधार करवा सकते हैं। फॉर्म-8 भरने की सुविधा भी 30 सितंबर तक उपलब्ध रहेगी। ​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *