JHAHIN/2014/58773

ट्रैफिक पुलिस ने की मोडिफाई शैलेनसर के खिलाफ जोरदार कार्रवाई

Spread the love

जमशेदपुर। ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार ने सोमवार को सभी ट्रैफिक थाना को मोडिफाइड साइलेंसर वाली वाहन सड़क पर चलने पर कार्रवाई करने का आदेश दिया। सभी ट्रैफिक थाना क्षेत्र अंतर्गत 102 मॉडिफाई साइलेंसर वाली गाड़ियों को किया जब्त। कई मॉडिफाई साइलेंसर वाली बाइक पर ₹5000 का  जुर्माना भी लगाया गया। ट्रैफिक पुलिस ने जब्त सभी साइलेंसरों पर बुलडोजर चलाकर नष्ट किया, ताकि शहर में मॉडिफाई वाहनों की संख्या कम हो। आगामी पूजा त्यौहार में भी मॉडिफाई साइलेंसर वाले बाहन के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। मौके पर ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार ने कहा कि जमशेदपुर में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए हर पहलू पर ध्यान दिया जा रहा है। मॉडिफाई साइलेंसर वाले बाहन के कारण ध्वनि प्रदूषण तो होता ही है साथ ही आम लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *