बहरागोड़ा। पहली बार भव्य एवं आकर्षक शारदीय नवरात्र दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर मंगलवार को काली संघ मैदान में ब्राह्मण हरिहर महापात्र के द्वारा विधिवत भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्यों सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहें।
आयोजन को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। इस वर्ष नवरात्र महोत्सव में गरबा एवं डांडिया मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा। नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों के लिए धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।वहीं भूमि पूजन के अवसर पर उपस्थित लोगों ने आयोजन की सफलता एवं शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम संपन्न होने की कामना की। आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि बहरागोड़ा में पहली बार इस प्रकार के भव्य नवरात्र महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य लोगों को एक साथ जोड़ना तथा धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण को और समृद्ध करना है।आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आने वाले दिनों में कार्यक्रम से संबंधित अन्य जानकारियां एवं विशेष आकर्षणों की जानकारी साझा की जाएगी।
इस अवसर पर सिद्धार्थ गिरि, पुलिन चंद्र मान्ना, दीपंकर साहू, पार्थ सारथी, हरिहर माईति, नरेंद्र कुमार, बासुदेव प्रधान, जगन्नाथ कुईला, हेमकांत मिश्र, विश्वजीत मुंडा, हेमंत जाना, प्रदीप साहू, कार्तिक महाराज, सुरजीत साव, श्संजीत सिंह, ऋषि ठाकुर, महेश खाटुआ, बाबलू बेरा, देवाशीष साव, सौरभ सुमन रवीन्द्र बेहरा, शुभम मदीना, भोला सिंह, आकाश, आकाश रूईदास, देवेंद्र रूईदास, संजीत महापात्र, हार्दिक, अमरजीत, अनुस्मिता, जिगर, बोबी, सत्यपीर आदि उपस्थित थे।













Leave a Reply