बहरागोड़ा। प्रखंड की डोमजुड़ी पंचायत के ईटामुड़ा गांव में मंगलवार सुबह अर्धेंदु प्रधान के घर के पीछे बगान में लगभग 10 फीट लंबे अजगर को देखते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और मौके पर कौतूहलवश लोगों का हुजूम जमा हो गया। वहीं किसी अनहोनी से बचने के लिए ग्रामीणों ने तुरंत विवेक परिचय दिया और इलाके के जाने-माने सर्प विशेषज्ञ अखिलेश नारायण किंकर प्रधान को फोन कर बुलाया। मौके पर पहुंचे अखिलेश ने बिना वक्त गंवाए बड़ी ही कुशलता से विशालकाय अजगर पर काबू पाया और उसे बहरागोड़ा लाकर वन विभाग के हवाले कर दिया। इसके बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम अजगर को उसके कुदरती आशियाने जंगल में ले जाकर सुरक्षित छोड़ने की तैयारी में जुट गई, तब जाकर ग्रामीणों को सुकून मिला।
घर के पीछे दिखा 10 फीट का अजगर, सर्प मित्र और वन विभाग ने टाला खतरा














Leave a Reply