आदित्यपुर। नगर निगम वार्ड संख्या 13 के पार्षद शांतनु घोष के साथ ऑटो चालक द्वारा बीच सड़क पर बदसलूकी, मारपीट और तोड़फोड़ का गंभीर मामला सामने आया है।
घटना के संबंध में पीड़ित पार्षद ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
घटना के बारे में बताते हुए पार्षद शांतनु घोष ने कहा, वे बिष्टुपुर से अपने घर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान आकाशवाणी चौक के पास अपनी बाइक खड़ी कर रखी थी। तभी एक ऑटो अनियंत्रित और तेज गति से आया और उसने मेरी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी।”
टक्कर लगते ही उनकी बाइक सड़क पर गिर गई। पार्षद ने आगे बताया, “जैसे ही गाड़ी गिरी, चालक से कहा कि गाड़ी थोड़ी पीछे करो ताकि मैं अपनी बाइक उठा सकूं। इतना सुनते ही वह गाड़ी से लोहे का रॉड लेकर उतरा और मेरी बाइक की हेडलाइट का शीशा तोड़ दिया और मेंरे साथ मारपीट की। आईफोन तोड़ दिया।
घटना के बाद पीड़ित पार्षद सीधे थाने पहुंचे और ऑटो चालक के खिलाफ लिखित शिकायत देकर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की । दिनदहाड़े एक जनप्रतिनिधि के साथ हुई इस बदसलूकी से स्थानीय वार्ड के लोगों में आक्रोश है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।














Leave a Reply