JHAHIN/2014/58773

राहत की खबर: बैंक यूनियनों की 3 दिवसीय देशव्यापी हड़ताल स्थगित, सोमवार से सामान्य रूप से काम करेंगे बैंक

Spread the love

नई दिल्ली।  देश के करोड़ों बैंक उपभोक्ताओं और आम जनता के लिए राहत की एक बड़ी खबर सामने आई है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस द्वारा 28 से 30 सितंबर तक बुलाई गई तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। इंडियन बैंक्स एसोसिएशन और बैंक यूनियनों के बीच रविवार देर रात हुई एक आपातकालीन बैठक के बाद यह आम सहमति बनी। इस फैसले के बाद आज सोमवार से देश भर के सभी सरकारी, निजी और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में कामकाज पूरी तरह सामान्य रूप से शुरू हो गया है।

देर रात की मैराथन बैठक में बनी बात

दरअसल, बैंकों में 5-डे वर्किंग वीक की मांग और परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव योजना में विसंगतियों को लेकर ट्रेड यूनियनों ने 3 दिनों की तालाबंदी की घोषणा की थी। इस हड़ताल के कारण लगातार पांच दिनों तक वित्तीय सेवाएं ठप होने का गंभीर संकट मंडरा रहा था। संकट को भांपते हुए  यूनियनों के प्रतिनिधियों के बीच ग्यारहवें घंटे में लंबी वार्ता हुई। बैठक में आईबीए ने कर्मचारियों की प्रमुख मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाने और उनका ठोस समाधान निकालने का भरोसा दिया, जिसके बाद यूनियनों ने आंदोलन वापस लेने का एलान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!