JHAHIN/2014/58773

सोनारी क्षेत्र में निःशुल्क शव वाहन सेवा की हुई शुरुआत

Spread the love

जमशेदपुर। सोनारी क्षेत्र के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण एवं मानवीय जनसेवा की शुरुआत की गई है.पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के एवं सहयोगियों के सहयोग से निःशुल्क शव वाहन सेवा का शुभारंभ वीर मंच मैदान सोनारी जमशेदपुर से किया गया।

इस सेवा का उद्देश्य आर्थिक कठिनाई से कमजोर जरूरतमंद परिवारों को उनके प्रियजन की अंतिम यात्रा के लिए निःशुल्क वाहन उपलब्ध कराना है, ताकि दुःख और संकट की घड़ी में उन्हें किसी प्रकार की अतिरिक्त परेशानी का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि किसी अपने को खोना परिवार के लिए बेहद पीड़ादायक क्षण होता है ऐसे समय में अंतिम संस्कार की व्यवस्था भी परिजनों के लिए एक बड़ी चुनौती बन जाती है। इसी मानवीय आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह पहल शुरू की गई है ताकि आर्थिक कठिनाई किसी परिवार की अंतिम यात्रा में बाधा न बने। इस शव वाहन सेवा का संचालन कांग्रेस पार्टी सोनारी मंडल जमशेदपुर के द्वारा किया जाएगा। मंडल की ओर से जरूरतमंद परिवारों तक इस सेवा को पहुंचाने तथा आवश्यकता के समय यथासंभव तत्काल सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कठिन समय में किसी जरूरतमंद परिवार के साथ खड़ा होना ही समाज के प्रति सच्ची जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर हरेंद्र सिन्हा,अर्जुन लाल शर्मा,रामदेव राम,अनूप डेनियल, राजेश अड़कने,मुन्ना यादव,कृष्ण लाल लोधी,लक्ष्मण यादव,शम्भू ठाकुर, रणजीत सिंह,मिशेल अनीता ईयर,वीरेंद्र वर्मा,मनीष सिंह ,किशोर यादव, देवेंद्र प्रसाद सिंह, बबुआ झा,संजय तिवारी,प्रभात ठाकुर, बबन शुक्ला सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं सोनारी कांग्रेस पार्टी टीम के सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!