JHAHIN/2014/58773

पुरी जगन्नाथ धाम के लिए पैदल यात्रा मैं निकले कृष्ण भक्त

Spread the love

बहरागोड़ा। बरसोल क्षेत्र से करीब 108 कृष्ण भक्त मंगलवार को शोभायात्रा निकाल कर पश्चिम बंगाल स्थित गोपीबल्लवपुर के राधा-कृष्ण मंदिर पहुंचे. वहां महंत महाराज केशवानंद देव गोस्वामी के साथ पुरी जगन्नाथ धाम के लिए पैदल यात्रा पर निकले। महंत महाराज के प्रतिनिधि जयपुरा निवासी नित्यानंद दास ने कहा कि यह पैदल यात्रा 20 दिनों तक चलेगी. कृष्ण भक्त खोल, कीर्तन लेकर नाम संकीर्तन के साथ जय जगन्नाथ का जयकारे लगाते हुए चलेंगे। यह पैदल यात्रा करीब 400 किमी की होगी। सभी भक्तों के लिए जगह-जगह भोजन और ठहरने से लेकर सभी व्यवस्था अंतर्राष्ट्रीय श्री श्री श्याम नंदी वैष्णव परिषद गोपीबल्लवपुर ने की है। इस आयोजन का उद्देश्य भक्तों को श्री चैतन्य महाप्रभु के पवित्र चरण पादुकाओं का दर्शन कराना और उनकी भक्ति को बढ़ाना है। बताया गया कि करीब 20 दिन बाद यह पैदल यात्रा जगन्नाथ धाम पुरी पहुंचेंगे। वहाँं श्री जगन्नाथ का मुख्य मंदिर दर्शन करने के साथ-साथ सभी मंदिर तथा मठ का पैदल दर्शन करेंगे। पैदल यात्रा में बरसोल के जयपुरा, गोहलामुड़ा, पारुलिया, दारीसोल, कुम्हारडूबी समेत कई सारे गांव के लोग शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!