बहरागोड़ा। बोर्डसोल थाना क्षेत्र में मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर अजंता होटल के पास एक अनियंत्रित पिकअप (WB06BO9112) सड़क पर आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई, जिससे जमशेदपुर से कोलकाता की दिशा में जा रहे बड़ाबाजार (पश्चिम बंगाल) निवासी चालक मोहम्मद औरंगज़ेब केबिन में ही फंसकर लहूलुहान हो गए। हादसे के फौरन बाद पहुंची हाईवे गश्ती पुलिस ने कड़ी मशक्कत करके केबिन के परखच्चे से चालक को सुरक्षित निकाला और 1033 एंबुलेंस की मदद से फौरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक चिकित्सा देने के पश्चात गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें उच्च चिकित्सा संस्थान (हायर सेंटर) रेफर कर दिया।
राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, केबिन में फंसे चालक की हालत गंभीर














Leave a Reply