JHAHIN/2014/58773

बहरागोड़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न, दुर्गा पूजा के सफल संचालन हेतु दिए गए निर्देश

Spread the love

बहरागोड़ा (हिमांशु करण)। बहरागोड़ा थाना परिसर में मंगलवार को थाना प्रभारी रवि होनहागा की अध्यक्षता में आगामी दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए स्थानीय पूजा कमेटियों एवं शांति समिति के सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूजा के दौरान यातायात व्यवस्था, सुचारू पेयजल आपूर्ति, निर्बाध बिजली व्यवस्था, सुरक्षा के कड़े इंतजाम एवं स्वास्थ्य सुविधाओं जैसे प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही थाना प्रभारी ने सभी कमेटियों को सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से अनुपालन करने तथा शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए। इस अवसर पर सुमन कल्याण मंडल, स्वपन महतो, प्रेमांशु पाल, गजेंद्र सिंह, मिंटू पाल, मानिक मंडल, दीपांकर साहू, कमल आचार्य सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!