JHAHIN/2014/58773

पेंट फैक्ट्री में अध्यक्ष व महामंत्री का हुआ जोरदार स्वागत

Spread the love

जमशेदपुर। टाटा मोटर्स के पेंट फैक्ट्री में बोनस समझौता के खुशी में एक अभिनंदन समारोह आयोजित की गई। जिसमें यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, पेंट एवं ट्रिम फैक्ट्री की हेड सह जीएम किरण नरेंद्र समेत अन्य का स्वागत किया गया। मौके पर महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि इस बार के बोनस समझौते से आठ हजार कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। इतनी बड़ी संख्या में बोनस का लाभ देनी वाली ऑटो सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी है टाटा मोटर्स। उन्होंने कहा कि मजदूरों और यूनियन की मजबूत एकता का नतीजा है कि यूनियन जब कभी अपनी बातों को प्रबंधन के बीच रखती है तो उसे प्रबंधन नाकारती नहीं है। इस बार सबों की नजर यूनियन पर थी। यूनियन ने नियोजन का नया रास्ता निकाला है।  पिछले बार जहां 32 प्रशिक्षुओं को अप्रेंटिस में बहाल किया गया था, वहीं इस बार 151 प्रशिक्षुओं को ट्रेनिंग और डिप्लोमा के बाद सीधे स्थाई नियोजन मिलेगा। इस पहल से कर्मी पुत्र – पुत्रियों के लिए रोजगार का बेहतर अवसर खुल गया । यह बड़ी उपलब्धि है।

 स्वागत कार्यक्रम को अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद , जीएम किरण नरेंद्र तथा ईआर पदाधिकारी विकास सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन नवीन कुमार एवं प्रकाशन विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन संतोष तिवारी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!