जमशेदपुर। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के संयुक्त महामंत्री एच एस सैनी के सेवानिवृत्त होने पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन द्वारा विदाई समारोह आयोजित की गई। यूनियन कार्यालय में सैनी को शॉल , पुष्प गुच्छ और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, यूनियन के पदाधिकारी, कमेटी मेंबर तथा आरके सिंह फैंस क्लब के तमाम सदस्य मौजूद थे।
अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने एच सैनी के कुशल व्यक्तित्व को सराहा तथा सैनी को एक सफल लीडर बताया। वहीं महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि ट्रेड यूनियन का असली नेता वही होता है जो सबको साथ लेकर चले। यह गुण सैनी में है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त के बाद सैनी स्वस्थ रहें, खुशहाल रहे ऐसी ईश्वर से कामना करते हैं। यूनियन हमेशा सैनी के साथ खड़ा रहेगा। संचालन अशोक उपाध्याय ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने किया।















Leave a Reply