JHAHIN/2014/58773

विधायक ने किया अस्पताल का निरिक्षण दिए आवश्यक निर्देश

Spread the love

झाड़ग्राम।  झाड़ग्राम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मरीजों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और मात्रा की जांच के लिए विधायक लक्ष्मीकांत साउ ने गुरुवार को अचानक अस्पताल का दौरा किया। बिना पूर्व सूचना के किए गए इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों को मिल रहे भोजन की गुणवत्ता, निर्धारित मात्रा और साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया। विधायक ने खुद भी मरीजों को परोसे जा रहे भोजन को चखकर उसकी गुणवत्ता परखी।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर यह जानकारी ली कि उन्हें नियमित रूप से भोजन मिल रहा है या नहीं और भोजन की मात्रा पर्याप्त है या नहीं। उन्होंने भोजन तैयार करने और परोसने की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया।

अस्पताल में मरीजों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता और मात्रा को लेकर समय-समय पर शिकायतें सामने आती रही हैं। ऐसे में विधायक का अचानक निरीक्षण महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उन्होंने संबंधित व्यवस्था पर नजर रखने और मरीजों को निर्धारित मानक के अनुसार भोजन उपलब्ध कराने पर जोर दिया। विधायक ने संकेत दिया कि अस्पताल की व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए इस तरह के सरप्राइज विजिट आगे भी जारी रहेंगे, ताकि मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की वास्तविक स्थिति मौके पर जाकर देखी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!