JHAHIN/2014/58773

एसबीआई गोविंदपुर में पूर्व सैनिकों के लिए विशेष बैठक आयोजित

Spread the love

बैंकिंग सुविधाओं और भविष्य की योजनाओं की दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

जमशेदपुर। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर एवं सेवारत सैनिकों को बैंकिंग सुविधाओं तथा उनके हित में उपलब्ध विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य शनिवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, गोविंदपुर शाखा में विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में गोविंदपुर, टेल्को, घोड़ाबांधा, गदड़ा तथा आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले पूर्व सैनिकों एवं सेवारत सैनिकों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से पूर्व सैनिकों के लिए उपलब्ध विभिन्न बैंकिंग सुविधाओं, योजनाओं तथा भविष्य की वित्तीय आवश्यकताओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। बैंक प्रतिनिधियों ने सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों की जिज्ञासाओं और बैंकिंग संबंधी आवश्यकताओं पर भी जानकारी उपलब्ध कराई।

इस अवसर पर पूर्व सैनिकों ने कहा कि इस प्रकार की जानकारी से सैनिक समुदाय को बैंक की विभिन्न सुविधाओं को समझने और उनका उचित लाभ उठाने में मदद मिलती है। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने इसे पूर्व सैनिकों के हित में उपयोगी पहल बताया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अजय तिवारी, जितेंद्र कुमार सिंह, बिरजू कुमार, सिद्धनाथ कुमार एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, गोविंदपुर शाखा के अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!