बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत मौदा पंचायत के बहादुरपुर चौक से उड़िया स्कूल तक ₹37,23,537 की लागत से बनने वाली पीसीसी सड़क के निर्माण को लेकर रविवार को उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया जब बिना विधिवत शिलान्यास के कार्य शुरू किए जाने पर सांसद प्रतिनिधि कुमार गौरव पुष्टी ने ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचकर जमकर विरोध जताया, जिसके बाद कुसुम कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार राहुल शंकर बाजपेयी और सांसद प्रतिनिधि के बीच तीखी बहस व तू-तू मैं-मैं हो गई। जहां सांसद प्रतिनिधि ने आरोप लगाया कि ठेकेदार बिना सूचना और नियम-विरुद्ध मनमाने ढंग से काम करा रहा था और जब तक शिलान्यास नहीं होता तब तक काम नहीं होना चाहिए। वहीं ठेकेदार ने अपनी सफाई में कहा कि उन्हें NREP से वैध वर्क ऑर्डर मिला है तथा पीडब्ल्यूडी कोड में शिलान्यास अनिवार्य नहीं है, उल्टे टेंडर न मिलने की रंजिश में काम छीनने और दबाव बनाने के लिए अड़ंगा लगाया जा रहा है। मौके पर स्थिति तनावपूर्ण होते देख बहरागोड़ा थाना पुलिस ने पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया ।जिसके उपरांत एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ने दूरभाष पर तत्काल प्रभाव से निर्माण कार्य पर रोक लगाने का मौखिक निर्देश जारी कर दिया।
शिलान्यास विवाद: सांसद प्रतिनिधि और ठेकेदार के बीच हंगामा, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के निर्देश पर काम बंद
















Leave a Reply