JHAHIN/2014/58773

मानगो पुल से बच्चे के साथ नदी में कूदने का प्रयास, राहगीरों ने बचाया

Spread the love

पारिवारिक विवाद के चलते तनाव में होने की बात, पुलिस जांच में जुटी

जमशेदपुर। मानगो पुल पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा की रहने वाली एक महिला ने अपने बच्चे के साथ स्वर्णरेखा नदी में कूदने का प्रयास किया। महिला की गतिविधियों पर पुल से गुजर रहे राहगीरों की नजर पड़ गई। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को रोक लिया और उसके साथ मौजूद बच्चे को भी सुरक्षित बचा लिया।घटना के बाद मौके पर कुछ देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद महिला को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस महिला से पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।बताया जा रहा है कि महिला पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक विवाद को लेकर मानसिक तनाव में थी। हालांकि, महिला ने आखिर ऐसा कदम उठाने का प्रयास क्यों किया, इसकी आधिकारिक वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला के परिजनों से भी जानकारी ली जा रही है।राहगीरों की सतर्कता और समय पर किए गए हस्तक्षेप के कारण महिला और बच्चे को सुरक्षित बचा लिया गया। घटना के चलते कुछ देर के लिए मानगो पुल पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!