JHAHIN/2014/58773

दो ट्रकों की भीषण टक्कर, केबिन काटकर निकाला गया चालक; हालत गंभीर

Spread the love

झाड़ग्राम। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार की सुबह दो मालवाहक ट्रकों की भीषण टक्कर में एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा जामबनी थाना क्षेत्र के चिचड़ा के पास हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीछे से आ रही लॉरी का चालक क्षतिग्रस्त केबिन में बुरी तरह फंस गया। वह काफी देर तक अंदर ही फंसा रहा। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए झाड़ग्राम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया।

जानकारी के अनुसार, पीछे से आ रही मालवाहक लॉरी ने आगे चल रही दूसरी लॉरी को जोरदार टक्कर मार दी। प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी लग जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। दुर्घटना की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी। हादसे की सूचना मिलते ही जामबनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर आवागमन सामान्य कराया। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!