जमशेदपुर। जुबली पार्क के समीप मंगलवार देर शाम एक सफेद रंग की Ford Fiesta कार (नंबर JH05BH7387) अनियंत्रित होकर फास्ट फूड की दुकान में जा घुसी। हादसे के दौरान दुकान में बैठे ग्राहक अचानक हुई टक्कर से सहम गए और बाल-बाल बच गए।
बताया जा रहा है कि कार अनियंत्रित होकर सीधे दुकान में जा घुसी, जिससे दुकान को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने कार चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया है। फिलहाल दुकान और वाहन को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।















Leave a Reply