JHAHIN/2014/58773

15 अक्टूबर से शुरु होगी पूजा स्पेशल ट्रेन

Spread the love

खड़गपुर। दुर्गा पीजा उतेसव के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे  इतवारी-शालीमार के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ट्रेन संख्या 08861/08862 का परिचालन अक्टूबर में तीन सप्ताह तक होगा।

08861 इतवारी-शालीमार स्पेशल ट्रेन 15, 22 और 29 अक्टूबर को प्रत्येक गुरुवार शाम 5:10 बजे इतवारी से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 2 बजे शालीमार पहुंचेगी। वहीं 08862 शालीमार-इतवारी स्पेशल 16, 23 और 30 अक्टूबर को प्रत्येक शुक्रवार शाम 6 बजे शालीमार से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 3:35 बजे इतवारी पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर, खड़गपुर और संतरागाछी स्टेशनों पर रुकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!