जमशेदपुर। करीम सिटी कॉलेज के बी.ए. सेमेस्टर-III की एनएसएस स्वयंसेवक कशिश सिंह का चयन राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रतिष्ठित प्री-रिपब्लिक डे परेड कैंप के लिए हुआ है। यह शिविर 21 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में आयोजित किया जाएगा।
इस शिविर के लिए कॉलेज की कशिश सिंह के साथ कोल्हान विश्वविद्यालय के स्वयंसेवक निकोदिम हनी पुर्ति का चयन भी हुआ है। दोनों स्वयंसेवकों का चयन करीम सिटी कॉलेज एवं कोल्हान विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है।
प्री-रिपब्लिक डे परेड कैंप राष्ट्रीय स्तर का एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण शिविर है, जिसमें चयनित स्वयंसेवकों को गणतंत्र दिवस परेड की तैयारी के साथ-साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सामूहिक एकता, राष्ट्रप्रेम और समाजसेवा की भावना विकसित करने का अवसर मिलता है। इस शिविर में भागीदारी स्वयंसेवकों के व्यक्तित्व विकास तथा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस उपलब्धि पर करीम सिटी कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मोहम्मद रियाज़, कोल्हान विश्वविद्यालय की एनएसएस समन्वयक डॉ. मीनाक्षी मुंडा, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. शाहबाज़ अंसारी तथा सैय्यद साजिद परवेज़ ने कशिश सिंह और निकोदिम हनी पुर्ति को हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
















Leave a Reply