JHAHIN/2014/58773

करम पूजा देखने गए रबि मुंडा की टूटे बिजली तार की चपेट में आने से मौत, तीन मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

Spread the love


बहरागोड़ा। बरसोल थाना क्षेत्र के भूतिया पंचायत अंतर्गत शाखाभंगा गांव में करम पूजा देखने अपने रिश्तेदार के घर पहुंचे कदमडीहा गांव निवासी 43 वर्षीय रबि मुंडा की बुधवार रात हुई भारी बारिश के दौरान जमीन पर गिरे जीवंत बिजली के तार की चपेट में आने से शुक्रवार को मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।जिससे उनके एक बेटे और दो बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया है और परिवार में कोहराम मच गया है।वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुँची बरसोल थाना पुलिस (एसआई सिकंदर यादव व मनोज कुमार) ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेज दिया है, जबकि स्थानीय ग्रामीणों ने बिजली विभाग से ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर तारों की नियमित जांच और सुरक्षा पुख्ता करने की पुरजोर मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!