JHAHIN/2014/58773

रांची: डिबडीह ओवरब्रिज पर अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार कार, बाल-बाल बचे दो युवक

Spread the love

 रांची। राजधानी रांची में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब‘ के कारण हो रही भारी बारिश के बीच गुरुवार (29 अक्टूबर) को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। डोरंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत डिबडीह ओवरब्रिज पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए, लेकिन गनीमत यह रही कि कार में सवार दोनों युवक बाल-बाल बच गए।

डिवाइडर और पोल से टकराई कार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक,
हादसा दोपहर के वक्त हुआ जब राजधानी में मूसलाधार बारिश हो रही थी। तेज बारिश के कारण विजिबिलिटी काफी कम थी और सड़क पर फिसलन भी बढ़ गई थी। इसी दौरान अरगोड़ा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार डिबडीह ओवरब्रिज पर अचानक अनियंत्रित हो गई। रफ्तार अधिक होने के कारण चालक कार पर से नियंत्रण खो बैठा। कार पहले जोरदार टक्कर के साथ डिवाइडर पर चढ़ी और फिर वहां लगे स्ट्रीट लाइट के लोहे के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बिजली का खंभा जड़ से उखड़कर गिर गया और कार बीच पुल पर ही पलट गई।

बाल-बाल बचे कार सवार, मची अफरा-तफरी
हादसे के बाद ओवरब्रिज पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तेज आवाज़ सुनकर आसपास के राहगीर और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए क्षतिग्रस्त कार का दरवाजा खोला और उसमें फंसे दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला। एयरबैग खुल जाने के कारण दोनों युवकों की जान बच गई और उन्हें केवल मामूली चोटें आईं। दोनों युवकों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!