JHAHIN/2014/58773

गोपीबल्लभपुर थाने की विजया सम्मेलनी में 27 पुलिसकर्मियों व सिविक वॉलंटियरों को सम्मान

Spread the love

झाड़ग्राम। दुर्गापूजा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में योगदान देने वाले पुलिसकर्मियों और सिविक वॉलंटियरों को सम्मानित करने के लिए गुरुवार को गोपीबल्लभपुर थाने की ओर से विजया सम्मेलनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 27 पुलिसकर्मियों और सिविक वॉलंटियरों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

कार्यक्रम में राज्य के मंत्री अमिय किस्कू, गोपीबल्लभपुर के एसडीपीओ परवेज सरफराज, थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह, गोपीबल्लभपुर-1 ब्लॉक के संयुक्त बीडीओ सुशांत कुंडू, ब्लॉक भूमि विभाग के अधिकारी नलिनी हांसदा, समाजसेवी भास्कर मंडल, स्वपन रथ और सुमंत महांति समेत कई पुलिस अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित थे। गोपीबल्लभपुर थाना क्षेत्र की 17 दुर्गापूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

दुर्गापूजा के दौरान भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था बनाए रखने, पूजा मंडपों की सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने में पुलिसकर्मियों की भूमिका को देखते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पुलिसकर्मियों के कर्तव्यनिष्ठा और जिम्मेदारी के साथ काम करने के प्रयासों की सराहना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!