JHAHIN/2014/58773

चक्रवात अर्णव के कारण रेलवे ट्रैक पर जलजमाव से तीन ट्रेनें रद्द, आठ के मार्ग बदले

Spread the love

विशाखापत्तनम मंडल में भारी जलजमाव के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे ने जारी की सूचना

खड़गपुर। चक्रवात अर्णव के कारण विशाखापत्तनम रेल मंडल के झाडुपुडी और इच्छापुरम रेलवे स्टेशनों के बीच भारी जलजमाव के कारण कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। इसके मद्देनजर दक्षिण पूर्व रेलवे ने तीन ट्रेनों को रद्द करने और आठ ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाने की सूचना जारी की है।चक्रवात अर्णव के कारण

रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 29 अक्टूबर को रवाना होने वाली 18045 शालीमार-चार्लापल्ली ईस्ट कोस्ट एक्सप्रेस, 18063 संतरागाछी-येलहंका एसी एक्सप्रेस और 22603 खड़गपुर-विल्लुपुरम सुपरफास्ट एक्सप्रेस रद्द रहेंगी।

रेलवे के अनुसार, 18045, 12841, 22831, 17066, 12773, 12504 और 22849 नंबर की ट्रेनों को खुर्दा रोड-तालचेर-अंगुल-संबलपुर-टिटलागढ़-रायगड़ा-विजयनगरम मार्ग से चलाया जाएगा। वहीं, 12839 हावड़ा-डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल मेल अंगुल-संबलपुर-टिटलागढ़-रायगड़ा-विजयनगरम मार्ग से चलेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेनों की स्थिति और परिवर्तित मार्ग की जानकारी प्राप्त कर लें, ताकि उन्हें असुविधा का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!