JHAHIN/2014/58773

आदित्यपुरः रंगदारी मांगने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, बचने के लिए रची थी जानलेवा हमले की झूठी कहानी

Spread the love

आदित्यपुर।  सरायकेला-खरसावां जिले की आदित्यपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रंगदारी मांगने के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

28 अक्टूबर को विकास पोद्दार, वार्ड नंबर 7 प्रगति नगर, गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास, थाना आदित्यपुर निवासी ने आदित्यपुर थाना में रंगदारी मांगने से संबंधित एक प्राथमिकी दर्ज कराया था। विकास पोद्दार ने आरोप लगाया था कि राहुल कुमार पंडित, शिवा कुमार, आकाश सिंह, जुलू माली और मुकेश केवट ने उनसे रंगदारी की मांग की थी।

पुलिस ने दर्ज प्राथमिकी के अनुसंधान के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ। मुख्य आरोपी राहुल पंडित और उसके 4 साथियों ने कल संध्या करीब 8 बजे पुलिस को झूठी सूचना दी कि सालडीह चौक के पास कुछ लोगों ने उन पर जानलेवा हमला किया है।

पुलिस द्वारा सत्यापन करने पर पता चला कि यह सूचना पूरी तरह फर्जी थी। आरोपियों ने रंगदारी के केस से बचने के लिए यह झूठी कहानी गढ़ी थी। पुलिस के अनुसार प्राथमिकी अभियुक्त राहुल कुमार पंडित 10 दिन पूर्व ही जेल से छूटकर बाहर आया है और वह पहले से कई कांडों में आरोपपत्रित है।

आदित्यपुर पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!