मेदिनीनगर। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने पर्यावरणविद डॉ. कौशल किशोर जायसवाल के पर्यावरण संरक्षण अभियान की सराहना की है। गुरुवार को वह मेदिनीनगर बाइपास रोड स्थित पर्यावरण भवन पहुंचीं, जहां डॉ. जायसवाल और उनके परिवार ने पर्यावरण धर्म के तहत पौधा व शॉल भेंट कर उनका स्वागत किया।
इस दौरान डाली पंचायत की मुखिया पूनम जायसवाल, छतरपुर पूर्वी के जिला पार्षद अमित कुमार जायसवाल, मोहनलाल खुर्जा, पार्वती देवी, कौशल नगर डाली के अध्यक्ष अरुण जायसवाल तथा बहू कोमल और शिल्पा जायसवाल मौजूद थीं।
डॉ. कौशल ने बताया कि 20 दिसंबर को अद्विक प्रताप देव के जन्मोत्सव में शामिल नहीं हो पाने पर मंत्री ने पलामू आने पर उनके आवास पहुंचने का आश्वासन दिया था, इसी क्रम में वह पर्यावरण भवन पहुंचीं।
मंत्री ने डॉ. कौशल से उनके अभियान की जानकारी ली। डॉ. जायसवाल ने बताया कि वह अब तक 10 देशों, 26 राज्यों और 181 जिलों में 65 लाख से अधिक पौधों का निशुल्क वितरण एवं रोपण कर चुके हैं। उनकी जीवनी से जुड़े प्रश्न ‘कौन बनेगा करोड़पति’ और यूपीएससी परीक्षा में भी पूछे गए हैं। वर्ष 2010 से CBSE की 8वीं और ICSE की 6ठी कक्षा के पाठ्यक्रम में भी उनकी जीवनी शामिल है।
डॉ. कौशल के पुत्र अमित जायसवाल की व्यावसायिक संगठन में प्रमंडलीय उपाध्यक्ष के रूप में जीत पर मंत्री ने पूरे परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण बचाने के लिए पूरे परिवार का समर्पण सराहनीय है।














Leave a Reply