JHAHIN/2014/58773

बैंकों की सुरक्षा परखने निकले डीएसपी, तीन बैंकों का किया औचक निरीक्षण

Spread the love

केनरा, SBI और इंडियन बैंक में सीसीटीवी, अलार्म और सुरक्षा व्यवस्था की हुई जांच

जमशेदपुर। शहर में लगातार हो रही चोरी और अपराध की घटनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी के तहत गुरुवार को डीएसपी सुमित कुमार के नेतृत्व मे परसुडीह थाना क्षेत्र में बैंकों का औचक निरीक्षण किया गया।

डीएसपी सुमित कुमार,परसुडीह थाना प्रभारी राजेश मुंडा,  तथा रितेश कुमार ने सबसे पहले केनरा बैंक, उसके बाद भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और इंडियन बैंक शाखा का निरीक्षण किया। इस दौरान बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े हर पहलू को बारीकी से परखा गया।

निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, उसकी रिकॉर्डिंग अवधि और फुटेज की गुणवत्ता की जांच की गई। सुरक्षा अलार्म सिस्टम को मौके पर बजाकर देखा गया। साथ ही बैंक भवन की मजबूती, लॉकर रूम और सुरक्षा गार्डों की मुस्तैदी का भी जायजा लिया गया।

डीएसपी सुमित कुमार ने सभी बैंक प्रबंधकों को सुरक्षा मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बैंक की सुरक्षा में कोताही पाए जाने पर संबंधित बैंक प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बैंक में तैनात गार्डों को भी हमेशा सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा। इस अचानक निरीक्षण के बाद बैंक कर्मियों में हड़कंप मचा रहा, वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी जागरूकता देखी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!