पोटका। मिशन स्वाभिमान के तहत मंगलवार 17 अगस्त को पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फाइलेरिया से प्रभावित मरीजों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रखंड के विभिन्न गांवों से पहुंचे फाइलेरिया मरीजों की जांच के बाद कुल 61 मरीजों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए। प्रमाण पत्र बनने के बाद पात्र मरीजों को दिव्यांग पेंशन समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं और कल्याणकारी सुविधाओं का लाभ मिलने का रास्ता आसान होगा। इस कार्यक्रम में ऑर्थो सर्जन डॉ. तपस कुमार, प्रभारी डॉ. सुकांत सीट, बी एच एम अनामिका कुमारी, एम टी एस सुनील तिर्की, एमपीडब्लू अवधेश प्रसाद सहित तुषार मंडल, दीपांकर भगत, उपेंद्र मदीना, संजय सिंह और देबाशीष भगत उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी बीटीटी, सहिया साथी दीदियों एवं सहिया दीदियों के साथ पिरामल टीम के शशि भूषण प्रसाद और आर. अंजली का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। स्वास्थ्य विभाग एवं सहयोगी टीमों की यह पहल फाइलेरिया मरीजों को सरकारी सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
मिशन स्वाभिमान के तहत 61 फाइलेरिया मरीजों के बने दिव्यांग प्रमाण पत्र













Leave a Reply