जमशेदपुर। रक्तदान केवल रक्त देने का कार्य नहीं बल्कि किसी अनजान व्यक्ति के जीवन को बचाने की एक महान मानवीय सेवा है। इसी भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 25 अगस्त को यूनिवर्सल पीस पैलेस, मरीन ड्राइव, सोनारी, जमशेदपुर में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन संस्था की पूर्व प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की पावन स्मृति को समर्पित है।
ब्रह्माकुमारीज़ परिवार द्वारा इस दिन को विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाया जाता है। पिछले वर्ष दादी प्रकाशमणि की स्मृति में भारत के विभिन्न स्थानों के साथ-साथ नेपाल में आयोजित रक्तदान अभियानों में लगभग 88378 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया था। इस वर्ष इस सेवा को और व्यापक बनाने तथा एक नया लक्ष्य प्राप्त करने के लिए देशभर में विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है। इस वर्ष जमशेदपुर में होने वाला यह आयोजन केवल रक्तदान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे “रक्तदान से आध्यात्मिक सशक्तिकरण” की सुंदर अवधारणा से जोड़ा गया है। इसका उद्देश्य है कि रक्तदान करने वाला प्रत्येक व्यक्ति केवल शारीरिक रूप से सेवा का भागीदार न बने, बल्कि भीतर से भी शांति, सकारात्मकता और आत्मिक शक्ति का अनुभव करे। इस बार की विशेष विशेषता यह है कि प्रतिभागी पहले ज्ञान पान करेंगे, फिर ध्यान अनुभूति का अनुभव करेंगे और अंत में रक्तदान महादान में सहभागी बनेंगे।। रक्तदाताओं के उत्साहवर्धन के लिए आकर्षक उपहार एवं ब्रह्मा भोजन की भी व्यवस्था रहेगी।













Leave a Reply