JHAHIN/2014/58773

विश्व फोटोग्राफी दिवस करीम सिटी कॉलेज में फोटोग्राफी वॉक आयोजित

फोटोग्राफी वॉक में शामिल छात्र एवं शिक्षकगण
Spread the love

जमशेदपुर। विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर करीम सिटी कॉलेज, साकची के जनसंचार विभाग की ओर से बुधवार को एक विशेष फोटोग्राफी वॉक का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को फोटोग्राफी की विभिन्न तकनीकों, रचनात्मक दृष्टिकोण तथा व्यावहारिक पहलुओं से परिचित कराना था।

फोटोग्राफी वॉक के दौरान विद्यार्थियों को फोटो कंपोजिशन, प्रकाश एवं छाया, कैमरा एंगल, फ्रेमिंग, विषय चयन तथा सही क्षण को कैमरे में कैद करने जैसी महत्वपूर्ण तकनीकों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने विभिन्न स्थानों और परिस्थितियों में स्वयं फोटोग्राफी करते हुए इन तकनीकों का व्यावहारिक अभ्यास भी किया।

मौके पर जनसंचार विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. नेहा तिवारी ने विद्यार्थियों को फोटोग्राफी के महत्व, उसकी तकनीकी बारीकियों तथा रचनात्मक पक्ष के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फोटोग्राफी केवल तस्वीर खींचने की कला नहीं, बल्कि किसी क्षण, भावना, घटना और कहानी को दृश्य माध्यम के द्वारा प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की एक सशक्त कला है। उन्होंने विद्यार्थियों को फोटोग्राफी में तकनीकी दक्षता के साथ-साथ रचनात्मक सोच, धैर्य और सही दृष्टिकोण विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *