JHAHIN/2014/58773

08 महीने बाद भी अधूरी है कांड्रा-चांडिल सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश

मीडिया को भैठक की जानकारी देते एसडीएम
Spread the love

 

सरायकेला। आठ महीने बाद भी कांड्रा-चांडिल सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया। 02 दिसंबर 2025 को इस सड़क का शिलान्यास हुआ था। लेकिन जिला प्रशासन की सुस्त रवैए के कारण 08 महीना बीत जाने के बाद भी निर्माण शुरू नहीं हो सका है। वहीं लगातार बारिश और भारी वाहनों के आवागमन के कारण सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। जिसके कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण कृष्ण चंद्र महतो का कहना है कि टेंडर और उद्घाटन में राजनीतिक खेल हुआ है। जिसके कारण शिलान्यास के श्र महीने बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया।

वहीं इस मामले में बुधवार को एसडीएम नितिन शिवम गुप्ता की अध्यक्षता में चांडिल प्रखंड कार्यालय में बैठक हुई। जिसमें बीडीओ तालेश्वर रविदास, जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में निर्णय लिया गया कि टेंडर फाइनल होने तक एजेंसी से सड़क को तत्काल मोटरेबल कराया जाए। विभाग ने बताया कि सड़क का रिटेंडर होना है, जिसकी संचिका विभाग को भेजी जा चुकी है।

एसडीएम नितिन शिवम गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही नियमानुसार सड़क निर्माण शुरू होगा। तब तक सड़क को चलने लायक बनाया जाएगा। वहीं ग्रामीणों का कहना था कि पहले बैरिकेडिंग लगाया जाए, फिर मरम्मत कार्य शुरू की जाए। जब तक सड़क की मरम्मती नहीं हो जाती है तब तक बड़े वाहन का परिचालन बंद हों। ग्रामीणों का कहना है कि यदि हमारी मांगों पर जिला प्रशासन द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है तो आंदोलन करेंगे। वहीं ने एसडीएम ने ग्रामीणों को उपायुक्त से चर्चा कर समाधान निकालने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *