JHAHIN/2014/58773

RSB प्लांट में रक्तदान शिविर आयोजित,250 यूनिट का लक्ष्य

रक्तदान शिविर में उफस्थित कर्मचारी एवं पदाधिकारी
Spread the love

आदित्यपुर। आदित्यपुर इंड्रस्टीज एरिया में स्थित आर एस बी कंपनी के प्लांट फोर परिसर में गुरुवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कंपनी के कर्मचारी एवं अधिकारियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

मौके पर कंपनी की एचआर पदाधिकारी जया सिंह ने मीडिया को बताया कि आज का दिन हमलोगों के लिए खास है। आज कंपनी के चेयरमैन आर के बेहरा का जन्मदिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ङै। उन्होंने कहा कि आर एस बी कंपनी हमेशा से सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के तहत विभिन्न सामाजिक कार्य करती रहती है। शिक्षा के क्षेत्र में कंपनी के द्वारा कई महत्पूर्ण कार्य किए गए हैं। आने वाले दिनों में कंपनी द्वारा सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के तहत समाज के बेहतरी कई कार्य किए जाएंगे, जिसकी योजना बन रही है। उन्होंने कहा कि आज के रक्तदान शिविर में 250 यूनिट रक्त संग्रह करना का लक्ष्य रखा गया है। जिस प्रकार से कर्मचारियों एवं अधिकारियों का सहयोग मिल रहा है, मुझे उम्मीद है कि हम तय लक्ष्य को जरुर पूरा करेंगे। उन्होंने सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों का रक्तदान में सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *