Himangshu karan
बहरागोड़ा। प्रखंड अंतर्गत खण्डामौदा पंचायत के मालुआ गांव स्थित नागमाता मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। सुबह मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालु महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने जयघोष और भक्ति गीतों के बीच कलश उठाया और रगड़ो नदी तट पहुंचे, जहां पुरी से आए विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न कराया।

इसके पश्चात श्रद्धालु कलश में पवित्र जल भरकर गाजे-बाजे के साथ वापस मंदिर लौटे, जहां विधि-विधान से कलश स्थापित किया गया। इसके बाद मंदिर प्रांगण में हवन, पूर्णाहुति और विशाल महाभंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। इस धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार (कोल्हान प्रमंडल) के सदस्य आदित्य प्रधान, कानू माईति, मिटा साहू, समीर माईती, खोका सीट, प्रदीप दे और बसंत नायेक समेत कई गणमान्य लोग एवं भारी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।













Leave a Reply