JHAHIN/2014/58773

श्रावणी मेला में जिला प्रशासन ने चलाया जांच अभियान, नष्ट किया गया मिलावटी खाद्य सामग्री

खाद्य सामग्री की जांच करते अधिकारी
Spread the love

देवघर। श्रावणी मेला में मिलावटी खाद्य सामग्रियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग का जांच अभियान जारी है। इस कड़ी में गुरुवार को टीम ने कांवरिया पथ खिजुरिया से कलकतिया धर्मशाला और रिखिया क्षेत्र के होटल, भोजनालय एवं ठेला-खोमचा समेत कुल 40 खाद्य प्रतिष्ठानों के खाद्य सामग्रियों की सघन जांच की। इस दौरान खिजुरिया से कलकतिया धर्मशाला क्षेत्र में कुल 28 दुकान जिसमें बाबा दरबार होटल, मिथलांचल होटल, यादव होटल, कृष्णा यादव होटल, गणेश होटल, मंडल जी होटल, बाबा गुरुदेव शुद्ध भोजनालय इत्यादि के खाद्य सामग्रियों की ऑन स्पॉट जांच की गई।

जांच में आयुष पीयूष होटल और कृष्णा यादव होटल में मिलावटी हल्दी मिलने पर मौके पर नष्ट कराया गया। वहीं कलकतिया धर्मशाला के समीप स्थित यादव होटल से पकौड़ा और बाबा गुरुदेव शुद्ध भोजनालय से रसगुल्ला मानक अनुरूप नहीं होने पर नष्ट कराया गया। साथ ही खाद्य प्रतिष्ठान में रेट चार्ट लगाने और उसका अनुपालन करने का सख्त निर्देश दिया गया। रिखिया में कुल 12 होटल, भोजनालय और ठेले खोमचे की जांच की गई। जांच में मुरारी राऊत नाश्ता दुकान में अखाद्य रंग मिले  घुघनी, मां गायत्री स्वीट्स में पकौड़ा, मनोज किराना स्टोर में लड्डू, बबलू तूरी के होटल में और बचन चाट स्टॉल से छोला नष्ट कराया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा संबंधित खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों का कड़ाई से अनुपालन करने तथा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का सख्त निर्देश दिया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट, अखाद्य रंगों के प्रयोग तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषी पाए जाने वाले खाद्य कारोबारियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *