JHAHIN/2014/58773

मुंडारी विषय में PG की पढ़ाई शुरू करने की मांग को लेकर छात्रों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

हिमांशु करण

बहरागोड़ा। महाविद्यालय में स्नातकोत्तर (पीजी) स्तर पर मुंडारी भाषा की पढ़ाई शुरू कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को मुंडारी भाषा स्टूडेंट्स यूनियन ने विधायक समीर कुमार मोहंती को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने बताया कि जिले में मुंडा जनजाति की जनसंख्या लगभग 75 हजार हो चुकी है और बहरागोड़ा कॉलेज में स्नातक की पढ़ाई तो जारी है।  लेकिन कोल्हान विश्वविद्यालय में पीजी की सुविधा न होने से गरीब विद्यार्थियों को रांची जाना पड़ता है या मजबूरी में पढ़ाई छोड़नी पड़ती है। उन्होंने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की मातृभाषा और डॉ. रामदयाल मुंडा की इस भाषाई विरासत को पीजी स्तर पर न पढ़ाना राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की मूल भावना के विपरीत है, अतः कॉलेज में शीघ्र पीजी पाठ्यक्रम शुरू किया जाए।वही विधायक ने छात्रों के आश्वस्त किया कि इस संबंध में विभागीय अधिकारियों से बात करके जरुर इसका समाधान निकालने के प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *