JHAHIN/2014/58773

चलती ट्रेन पर पत्थर फेंकने वाला आरोपी गिरफ्तार

गिरप्तार आरोपी
Spread the love

अशोक भद्र

खड़गपुर। चलती ट्रेन पर पत्थरबाजी के मामले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), खड़गपुर मंडल ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना 20 जुलाई को ट्रेन संख्या 12815 नंदन कानन एक्सप्रेस में हुई थी। हिजली और मेदिनीपुर स्टेशनों के बीच चलती ट्रेन के एच-1 कोच पर पत्थर फेंका गया था।

घटना के बाद आरपीएफ पोस्ट एम. यार्ड, निमपुरा में रेलवे अधिनियम, 1989 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई थी। गुप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ ने 20 अगस्त को जमीर लेवल क्रॉसिंग गेट संख्या KY-11 के पास विशेष अभियान चलाकर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसके अनुसार, 20 जुलाई की शाम वह पास के एक गांव से नशे की हालत में घर लौट रहा था। रेलवे ट्रैक के किनारे से गुजरते समय उसने गोकुलपुर की ओर जा रही यात्री ट्रेन को देखा और शरारतवश ट्रैक के किनारे पड़ा पत्थर उठाकर ट्रेन पर फेंक दिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने कृत्य पर पछतावा भी जताया।

आरपीएफ ने आरोपी को रेलवे अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर पूर्व में दर्ज मामले से संबद्ध कर लिया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *