JHAHIN/2014/58773

दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण के लिए भूमि पूजन संपन्न

Spread the love

चंद्रशेखर

आदित्यपुर,। श्री श्री दुर्गा पूजा समिति, माँ भवानी यूथ क्लब, हरिओमनगर, आदित्यपुर की ओर से शुक्रवार को दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण के लिए विधिवत भूमि पूजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस अवसर पर पूजा समिति के अध्यक्ष कांग्रेस नेता अंबुज कुमार भुमि पूजन अनुष्ठान में यजमान के रूप में पूजन कार्य संपन्न कराए। मौके पर पूजा समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही। उपस्थित लोगों ने मां दुर्गा से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

इस वर्ष पूजा समिति द्वारा मिट्टी की हांडी, पुआल, ताड़ के पत्ते एवं अन्य प्राकृतिक सामग्रियों से आकर्षक एवं अनूठा पूजा पंडाल तैयार किया जाएगा। पारंपरिक कला एवं प्राकृतिक संसाधनों के अनूठे संयोजन से तैयार होने वाला यह पंडाल श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। पंडाल का निर्माण बंगाल के प्रसिद्ध शिल्पकारों द्वारा किया जा रहा है।

पूजा समिति के चेयरमैन हरेंद्र तिवारी, सह-चेयरमैन बीरेंद्र यादव, मुख्य संयोजक रवि प्रकाश ओझा, महासचिव रामाशंकर पांडेय उज्वल कुमार संयोजक प्रभुनाथ यादव विनय झा पंकज कुमार सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य पंडाल निर्माण व्यवस्था एवं दुर्गा पूजा की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पंडाल निर्माण के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं बेहतर पूजा व्यवस्था को लेकर भी विशेष तैयारियां की जा रही हैं। समिति ने क्षेत्रवासियों से आगामी दुर्गा पूजा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

भुमि पूजन समारोह में मुख्य रूप से हरेंद्र तिवारी बीरेंद्र यादव रवि प्रकाश ओझा समाज विज्ञानी रवींद्र चौबे प्रभुनाथ यादव पार्षद नीतू शर्मा पार्षद अवधेश सिंह सुनील सिंह पी एन मौर्या कांग्रेस नेता सुरेश धारी दिवाकर झा मनोज सिंह अरविंद प्रसाद रमाशंकर पांडेय अजय ओझाअभय झा राहुल यादव बीरेंद्र तिवारी अन्नी अमृता कमल तिवारी मिथिलेश श्रीवास्तव विनय झा धर्मेंद्र वत्स पंकज स्वर्णकार रणजीत साहू बिश्वमोहन प्रसाद डी एन सिंह शंकर दयाल मिश्रा चंदू मिश्रा उज्ज्वल पांडेय दारा सिंह सरबजीत प्रसाद  राहुल कुमार विजय झा सुरेश झा रामबीचार राय रवि कुमार अभिषेक अरुण अभिजीत पांडेय विनोद पांडेय मन्नू तिवारी चंद्र भूषण सिंह अमरनाथ ठाकुर समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *