JHAHIN/2014/58773

आदित्यपुर में दिखेगी अमेरिका के स्वामीनारायण मंदिर की झलक, एस टाइप में 50 लाख के बजट से बनेगा भव्य पंडाल

Spread the love

चंद्रशेखर

आदित्यपुर। एस टाइप सिंहभूम बॉयज क्रिकेट क्लब दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से इस वर्ष श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र अमेरिका (यूएसए) का प्रसिद्ध स्वामीनारायण मंदिर होगा। पंडाल निर्माण को लेकर शुक्रवार को पूजा स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमिपूजन संपन्न हुआ।

भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक मनोज सिंह और अध्यक्ष दिनेश सिंह ‘बबलू’ मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित रहे। कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार पूजा का कुल बजट लगभग 50 लाख रुपये निर्धारित किया गया है, जिसमें 30 लाख रुपये पंडाल निर्माण और 10 लाख रुपये भव्य विद्युत सज्जा पर खर्च होंगे। पंडाल की ऊंचाई लगभग 85 फीट और चौड़ाई 100 फीट होगी। पंडाल की मुख्य विशेषता इसका आंतरिक और बाहरी शीशा (क्रिस्टल व ग्लास) वर्क होगा। इसके साथ ही माँ दुर्गा की प्रतिमा को भी शीशे और फाइबर के अनूठे स्वरूप में तैयार किया जाएगा।

​पंडाल और प्रतिमा का निर्माण पश्चिम बंगाल के कांथी के कुशल कारीगरों द्वारा किया जा रहा है, जबकि आकर्षक विद्युत सज्जा चंदननगर के कलाकारों द्वारा की जाएगी। आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया कि पिछले वर्षों की भांति इस बार भी यह पंडाल जमशेदपुर व आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का शीर्ष केंद्र बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *