अशोक भद्र
खड़गपुर। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल की ओर से 23 और 30 अगस्त को आठ अतिरिक्त ईएमयू लोकल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। इन ट्रेनों का संचालन दोनों परीक्षा तिथियों पर किया जाएगा।
रेलवे की ओर से बताया गया कि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने और परीक्षा समाप्त होने के बाद वापस लौटने में सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से अतिरिक्त सेवाओं की व्यवस्था की गई है।
रेलवे अधिकारियों ने परीक्षार्थियों एवं यात्रियों से अतिरिक्त ट्रेनों की समय-सारिणी का ध्यान रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाने की अपील की है। खड़गपुर मंडल ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।













Leave a Reply