JHAHIN/2014/58773

करीम सिटी कॉलेज (मानगो कैंपस) में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन

Spread the love

जमशेदपुर। करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर में पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण के लिए कई सक्रिय कार्यक्रम चलाए जाते हैं। कॉलेज का कैंपस पर्यावरण के अनुकूल रखने के साथ-साथ यहां के छात्र और विभिन्न विंग्स प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए लगातार काम करते हैं। इसी क्रम में शनिवार को मानगो कैंपस में इको क्लब द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं के साथ-साथ इंटरमीडिएट के शिक्षकों ने भाग लिया और अपनी सक्रियता दिखाई। कार्यक्रम में बलराम पोद्दार, एम एन सिद्दीकी, सुफियान निशात, फरहत नाज, कमरुल होदा, दुलाल दास, रूबी कुमारी, मोहम्मद अब्बासमोहम्मद सज्जाद और अमजद के अलावा कई शिक्षक शामिल थे। कार्यक्रम के कन्वीनर डॉ नसरीन खातून और इंटरमीडिएट के इंचार्ज मोहम्मद शाहनवाज आलम का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *