JHAHIN/2014/58773

महासर माता का सिंधारा एवं 48वां मासिक कीर्तन आयोजित

Spread the love

जमशेदपुर। सोनारी राजस्थान भवन में शहर की धार्मिक संस्था श्री महासर माता परिवार जमशेदपुर (कोल्हान) की ओर से कुलदेवी महासर माता का 48वां मासिक कीर्तन एवं सिंधारा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। यजमान सुमन-टोनी भालोटिया ने पूजा की और पंडित रामजी पारिक ने पूजा करायी। स्थानीय भजन गायक महावीर अग्रवाल, अर्पिता, सोनू सिंह, जुगल शर्मा द्वारा भजनों के माध्यम से कुलदेवी का गुणगान किया गया। गणेश वंदना से भजनों का शुभारंभ हुआ। भजन गायकों ने आज मेरी मइया को किसने सजाया…, पंखिड़ा तू उड़ के जाना पावागढ़ रे…, घर में पधारो मैया रानी मेरे घर में पधारो…, मइया ने दरबार लगाया दर्शन तो कर लेन दे…., महासर वाली मैया लगे है मुझको जान से प्यारी…, महासर जाके मइया मेरी मौज हो गई…, जन्म जन्म का साथ है हमारा तुम्हारा… आदि भजनो की प्रस्तुति से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। भजन के बाद आरती और प्रसाद का वितरण हुआ। इसे सफल बनाने में प्रमुख रूप से दीपक भालोटिया, राजेश पसारी, प्रदीप मित्तल, विश्वनाथ अग्रवाल, मंजु भोलाटिया, संगीता मित्तल, सुष्मिता खेडिया, संगीता भोलाटिया, अमित खेडिया, दीपक अग्रवाल, संजय भोलाटिया, गोविंद अग्रवाल आदि का योगदान रहा। भक्तों ने कुलदेवी के श्रीचरणों में अपनी हाजरी लगाकर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *