JHAHIN/2014/58773

पुलिस ने की दो युवकों की हत्या का खुलासा, शव रपचा जंगल से बरामद

Spread the love

चंद्रशेखर

सरायकेला। कांड्रा थाना क्षेत्र के पिंडाबेड़ा निवासी राहुल हांसदा और खरखावां निवासी तपन प्रधान के छह दिनों से लापता होने के मामले में पुलिस ने शनिवार को बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने दोनों युवकों के शव रपचा जंगल से बरामद किए।

पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए रविन्द्र मार्डी और फूलचंद हांसदा की निशानदेही पर जंगल में जमीन खोदकर दोनो युवकों के शव निकाले। यह कार्रवाई मजिस्ट्रेट सह सीआई बलवंत सिंह की मौजूदगी में की गई। इस दौरान एसडीपीओ अभिनव भारद्वाज और थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू भी मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार, 13 अगस्त की रात राहुल हांसदा और तपन प्रधान धातकीडीह स्कूल परिसर में बैठे थे। प्रत्यक्षदर्शी सूरज हांसदा ने अनुसार तभी कुछ लोग वहां पहुंचे और दोनों युवकों के साथ मारपीट की। बाद में उन्हें जबरन कार में बैठाकर गम्हरिया की ओर ले जाया गया। सूरज किसी तरह भाग निकला, लेकिन दोनों युवक तब से लापता थे।

पुलिस की इस कार्रवाई से मामले का रहस्य उजागर हुआ है, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *