सरायकेला। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल अंतर्गत चांडिल जंक्शन स्टेशन के पास पितकी ROB का शनिवार को विधिवत उद्घाटन हो गया। रांची सांसद संजय सेठ और ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर और फीता काटकर ROB का उद्घाटन किया।

लंबे समय से NH-18 (पुराना NH-33) पर पितकी रेलवे फाटक बंद होने से लगने वाले जाम को देखते हुए इस ROB की मांग वर्षों से हो रही थी।
इस मौके पर सांसद संजय सेठ ने कहा यह पूरे जिलेवासियों के लिए सरकार की ओऱ से बहुत बड़ी सौगात है। दो-दो दिन हम लोग इंतजार करते थे। जनजीवन प्रभावित होता था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद और नितिन गडकरी की लगन से आज वह दिन आ गया। चाहे बाईपास रोड हो, चाहे पितकी फाटक हो, चाहे रांची-चांडिल रेलवे स्टेशन हो, चांडिल कॉलेज के सामने अंडरपास हो। इतना काम हुआ है, इससे निश्चित रूप से पूरे विधानसभा की तकदीर-तस्वीर बदल जाएगी।
उन्होंने कहा कि अब यहां से पुरुलिया 1 घंटे के अंदर पहुंचा जा सकेगा। जाम की समस्या खत्म होगी। यह आम लोगों, छात्रों और किसानों के लिए बहुत राहत की बात है। आने वाले 3-4 महीनों में इसका दूसरा पार्ट भी पूरा हो जाएगा, तब यह कार्य पूर्ण रूप से सम्पन्न होगा।
वहीं ग्रामीणों के स्पीड ब्रेकर की मांग पर सांसद ने तुरंत NHAI को निर्देश दिया है कि कल से ही इसका काम शुरू किया जाए। सेठ ने कहा कि बारिश बहुत हो रही है, इसके कारण थोड़ा विलंब हुआ। बारिश के कारण ही डेडलाइन बढ़ी, लेकिन अंततः यह पूरा हो गया। वहीं टाटा रांची मुख्य राष्ट्रीय राज्यमार्ग एन एच 33 पर स्थित क्षतिग्रस्त चिलगु पुल के निर्माण के संबंध में पूछा गया तो सांसद चुप्पी साध गए। आपको बता कि काफी दिनों से चिलगु में पुल क्षतिग्रस्त है। जिसके कारण हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। ग्रामीण राकेश रंजन महतो ने कहा कि वाना एवं रावताड़ा गांव से प्रतिदिन सैकड़ों लोग चांडिल स्टेशन ट्रेन पकड़ने एवं काम करने के लिए जाते। ऐसे में इस क्षतिग्रस्त पुल और एनएच पर तेज रफ्तार से चलने वाले भारी वाहनों के कारण दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। ग्रामीण ने चिलगु पुल के अविलंभ निर्माण के साथ ही स्पीड ब्रेकर निर्माण कराने के लिए सांसद से आग्रह किया।













Leave a Reply